फायरिंग कांड में पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, भेजे जेल
अलीगढ़, जुलाई 21 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार रात को एक युवक पर जानलेवा फायरिंग के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, पांच मोबाइल फोन और 1680 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि 18 जुलाई की रात थाना लोधा क्षेत्र के बड़ागांव में धनंजय पुत्र तेजवीर सिंह निवासी नगला मौनी ने मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वह अपने दो साथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.