अलीगढ़, जून 12 -- n मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल इस मामले में पुलिस पर भी उठे थे सबाल गभाना, संवाददाता। सोमना-गभाना मार्ग पर बीते 6 जून को युवक पर फायरिंग के दौरान निशाना चूकने से खुद के ही साथी को गोली लगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को घटना में शामिल तीन और शातिर आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत (निवासी पोथा), हिमांशु उर्फ मिश्रा (निवासी गभाना) और योगेश उर्फ जहरीला (निवासी लाखा बाजार, गभाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रशांत के कब्जे से एक 315 बोर और हिमांशु के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। इस बरामदगी के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मुख...