बदायूं, अप्रैल 21 -- कुंवरगांव, संवाददाता। जमीन विवाद को लेकर रंजिश में दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर तमंचा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और युवक को घेरकर फायर झोंक दिया, लेकिन गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव औरंगाबाद माफी थाना बिनावर निवासी जासर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव कुतुबपुर थरा के रहने वाले रईसुल, शमशुल और अफीसर समेत एक अज्ञात व्यक्ति उससे जमीन को लेकर रंजिश मानते हैं। यह भी पढ़ें- फायरिंग कर युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज आरोप है कि नौ अप्रैल की शाम करीब छह बजे लोचनपुर क्षेत्र में आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया। पीड़ित का कहना है कि रईसुल ने जान से म...