प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज जीआरपी ने रंगदारी और फायरिंग केस में फरार आरोपी किशोर को रविवार को छिवकी रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। जौनपुर पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि शनिवार को जौनपुर के तेजी बाजार थाना प्रभारी ने फोन पर सूचना दी कि उनके यहां का 15 साल का किशोर वारदात को अंजाम देकर भागा था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ एक शिक्षक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर शिक्षक पर फायरिंग करके सनसनी फैलाई थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह ट्रेन नंबर 22177 महानगरी एक्सप्रेस से मुम्बई भागने के लिए निकल गया। इस सूचना पर जीआरपी ने छिवकी रेलवे स्टेशन पर महानगरी एक्सप्रेस में गहन चेकिंग की और आरोपी किशोर को कोच एस-6 से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जौनपुर पुलिस को सौंप दिया।

हिंदी ...