बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में शनिवार देर रात स्वाट टीम व असन्द्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की थी। आरोपी पर पहले से 11 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम पर बदमाश ने झोंका था फायर:स्वाट टीम और थाना असन्द्रा पुलिस क्षेत्र में शुक्रवार की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कन्धवापुर मोड़ के पास सिद्धौर से रामसनेहीघाट हाईवे की ओर एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी न...