नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आपसी रंजिश में फायरिंग कर फरार हुए बदमाश कृष उर्फ किन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कृष्ण उर्फ किन्नी जहांगीरपुरी के ई-ब्लॉक का निवासी है। आरोपी ने महिंद्रा पार्क इलाके में बीते 25 जनवरी को अपने विरोधी पक्ष से बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। फायरिंग के बाद वह अपने साथी के साथ फरार हो गया था। किन्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर अनमोल और सलमान नामक शख्स पर फायरिंग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...