फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- पलवल, अजित कुमार। थाना शहर पुलिस ने बांस मोहल्ला में युवक पर जानलेवा हमला कर फायरिंग करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शहर प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि बांस मोहल्ला निवासी साहिल द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 17 अप्रेल की रात को वह घर पर था। पुरानी रंजिश के चलते उसका पड़ोसी श्याम उर्फ कव्वा अपने साथी सचिन उर्फ सच्चू, जय व हिमांशु के साथ बाइक पर सवार होकर उसके घर के बाहर पहुंचा। आरोपियों ने साहिल को नाम लेकर गालियां दीं। जब साहिल बाहर आया तो श्याम उर्फ कव्वा ने देशी कट्टे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 अप्रैल को नामजद आरोपी सचिन उर्फ सच्चू निवासी एकता नगर, पलवल को नूह रोड से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.