बरेली, मार्च 8 -- सीबीगंज की सर्वोदयनगर कॉलोनी में शनिवार रात फायरिंग की घटना मोहल्ले के ही तीन युवकों ने अंजाम दी थी। तीनों आरोपियों को ट्रेस करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गुरुवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्वोदयनगर कॉलोनी निवासी दीपेश पंत के घर के दरवाजे पर लातें मारीं और गालीगलौज कर फायरिंग की। यह पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीबीगंज पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। तीनों को ट्रेस कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.