फायरिंग करने वाले बदमाश का निकाला जुलूस, मांगता रहा माफी
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। नाकाबंदी के दौरान चकेरी पुलिस फोर्स पर फायर झोंकने वाले बदमाश का बुधवार को रामादेवी, लाल बंगला बाजार, काजीखेड़ा समेत अन्य इलाकों में कई किलोमीटर घुमाकर जुलूस निकाला गया। व्यापारियों में आतंक व भय खत्म करने के लिए आरोपित का बाजार में भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान शातिर हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते हुए दोबारा अपराध न करने की बात कहता नजर आया। दरअसल लाल बंगला बाजार में वर्चस्व कायम रखने के लिए शातिर ने फायरिंग कर अंधाधुंध बम फोड़ दहशत फैला दी थी। मामले में फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार रात को उसकी घेराबंदी की थी, तब आरोपित ने एक सिपाही पर फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही थी कि उसे गोली नहीं लगी थी。
बदमाश की गिरफ्तारी लाल बंगला बाजार में वर्चस्व कायम रखने के लिए कुछ माह पहले काजीखेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.