फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
रामपुर, अप्रैल 16 -- बिलासपुर। स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। क्षेत्र के गांव मनिहारखेड़ा निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी। इसी बीच जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.