रुडकी, जनवरी 9 -- मंगलौर, संवाददाता। मुण्डलाना में रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने तीन फायर किए थे। हमले में पीड़ित बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुण्डलाना निवासी बीरमपाल निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात जनवरी को घर की गैलरी में सोया था। इसी दौरान संजय, कुलबीर तथा उनका भांजा सत्यम बाइक पर आए। उन्होंने अपनी बैग से हथियार निकालकर तीन फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां आए और आरोपियों को ललकारा। इस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...