समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- दलसिंहसराय। थाने के चकबहाउद्दीन पंचायत स्थित रामपुर पोखर के पास शनिवार को हथियार लहराना एवं फायरिंग करना एक ग्रामीण युवक को काफी महंगा पड़ा। ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही हथियार भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णा कुमार बताया गया है। कृष्णा बल्लोचक निवासी मनोज सिंह का पुत्र है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के शिव कुमार उर्फ बुटेली राय का पुत्र छोटू राय अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इस बीच बाइक से आये आरोपी ने उस पर हथियार तान दिया। लेकिन ग्रामीणों को आते देख वह भागने लगा तथा फायरिंग भी की। लेकिन अंतत: ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। छोटू पर कृष्णा ने हथियार क्यों ताना यह स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.