जौनपुर, मार्च 12 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कूढ़ा गांव में मंगलवार की रात महेंद्र गुप्ता के घर पर नकाब लगाए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद और पांच अज्ञात सहित छह के विरुद्ध प्राणघातक हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को मिली तहरीर में आरोप था कि गांव के दयाराम यादव के पुत्र रजनीश यादव का पीड़ित के भतीजे सौरभ से एक युवती के मामले में विवाद हुआ था, वह उसे देख लेने की धमकी दिया था। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार रात नकाबपोश तीन बाइक सवार भतीजे सौरभ को पूछते हुए पीड़ित को लक्ष्य करके जैसे ही असलहा चलाए, पीड़ित भागने लगा। जिससे गोली उसे नही लग पाई। इसके बाद मनबढ़ उसके घर पर ईंट पत्थर फेंकते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.