कन्नौज, जनवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग और पथराव के साथ मारपीट के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां से उन तीनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकान्त तिवारी ने बताया कि 30 नवंबर को मोहल्ला चौधरियान निवासी अंसार पुत्र मैकू की तहरीर के आधार पर उसी मोहल्ले के फैय्याज पुत्र मकबूल, अनस पुत्र शहजाद, अनवर पुत्र निसार, जीसान पुत्र अख्तर, फैसल पुत्र चन्दू, फैज पुत्र चन्दू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग अवलोकन से 29 नवंबर को घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण असद पुत्र अख्तर, नौमान पुत्र अयाज, उवैश पुत्र अख्तर, अयान पुत्र शहनवाज, लकी पुत्र चन्दू का नाम प्रकाश में आया एवं अभियुक्तगण अनस पुत्र ...