मेरठ, मार्च 16 -- थाना भावनपुर पुलिस ने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बीती 12 मार्च को ग्राम राली चौहान निवासी बोबी पत्नी राजपाल ने थाना भावनपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और धमकी दी। भावनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुमित आर्य उर्फ सुमित भाटी पुत्र बिजेंद्र निवासी ग्राम स्याल थाना भावनपुर हाल निवासी नेगी बेकरी के पास न्यू सर्वोदय कॉलोनी थाना सिविल लाइन को छुईया पुलिया से स्याल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.