जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर सामुदायिक भवन के पास फायरिंग और चापड़बाजी में घायल सन्नी पुष्टि की गुरुवार सुबह टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, सन्नी की मौत के बाद परिजन समेत बस्तीवासी टीएमएच पहुंचे जहां शव लेने को लेकर जमावड़ा हो गया। गौरतलब है कि पुराने विवाद को लेकर 31 मार्च को देर रात सन्नी पुष्टि और उसके साथी नंदू लोहार पर फायरिंग की।थी। इस घटना में सन्नी और नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने करण यादव, चंदन यादव, शुरू भुइयां, आजाद भुइयां, पाल भुइयां और संजय समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.