मेरठ, अप्रैल 11 -- कंकरखेड़ा के सिंघावली गांव में गुरुवार को हुई मारपीट और फायरिंग में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सलमान और रिहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रोहटा रोड स्थित गांव सिंघावली निवासी अनवर गुरुवार को बस अड्डे से घर आ रहा था। रास्ते में पप्पू ने अपने साथियों सलमान, जबर, बिलाल, इरफान और कुछ अज्ञात के साथ घर के सामने ही अनवर को घेर लिया और बाइक से नीचे गिरा लिया। सलमान ने उस पर गोली चला दी थी, जिसमें वह बाल बाल बच गया था। हमलावरों ने उसे घर में खींच लिया और मारपीट कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। अनवर को बचाने के लिए जब उसकी भाभी नगमा पहुंची तो बिलाल ने नगमा पर बलकटी से हमला कर उसे भी घायल कर दिया था। अनवर के परिजन पुलिस लेकर पप्पू के घर पहुंचे, जहां पुल...