शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में सोमवार को छात्रों के लिए बिना आग के खाना बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। 'फायरलेस कुकिंग' प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षित व पौष्टिक भोजन तैयार करने का प्रदर्शन किया। डायरेक्टर श्वेता रस्तोगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ स्वस्थ खाने की आदतों को प्रोत्साहित करते हैं और पाककला को जीवन कौशल के रूप में विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में परिधि और दिव्यांशी ने पहला, आदित्री और वैष्णवी ने दूसरा तथा भक्ति और साध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील रस्तोगी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका मोनिका, रमा और इबतसुम का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.