जौनपुर, अप्रैल 7 -- सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। एसपी इंटरनेशनल स्कूल सरकी पर सोमवार के दिन फायरबिग्रेड के जवानो ने छात्रों को आग बुझाने के गुर सिखाए। जिसमे सिलेण्डर में आग लगने पर बाल्टी से और कपड़ा भिगोकर लपेट कर बुझाने का तरीका सिखाया। फायर एक्टिंगुसर (अग्निशामक यंत्र) से बुझाने के तरीके बताए गए।पहले जवानो ने खुद आग बुझा कर दिखाया उसके बाद छात्रों से भी आग बुझवाया और जानकारी दी।इस अवसर पर फायरबिग्रेड प्रभारी अधिकारी अखिलेश पांडेय, कांस्टेबल सूबेदार यादव, आशीष साहू, गार्ड विपुल सिंह, स्कूल के चेयरमैन डॉ. एसपी यादव, डायरेक्टर अर्पित यादव, प्रिंसिपल किरन सिंह, रामपाल यादव, शैलजा अस्थाना अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...