फायदे बताकर लगाए गए स्मार्ट मीटर, 86 उपभोक्ताओं के घरों में हुआ इंस्टॉलेशन
रुडकी, जून 18 -- रुड़की, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने रामनगर क्षेत्र में गुरुवार को 86 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए। अधिकारियों ने मौके पर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए और उनकी शंकाओं का समाधान किया। इसके बाद कई ऐसे उपभोक्ता भी स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए तैयार हो गए, जो पहले इसका विरोध कर रहे थे। ऊर्जा निगम इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहा है। बुधवार को हरिद्वार से ऑनलाइन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुरुवार को रामनगर 132 केवी उपकेंद्र के एसडीओ ओमपाल सिंह के साथ टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- फायदे बताकर लगाए गए स्मार्ट मीटर, 86 उपभोक्ताओं के घरों में हुआ इंस्टॉलेशन यह भी पढ़ें- बहादराबाद में 190 स्मार्ट मीटर स्थापित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.