नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Leap India IPO: लीप इंडिया लिमिटेड की शुक्रवार को शेयर बाजार में पॉजिटिव लिस्टिंग हुई। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए। लीप इंडिया के शेयर अपने IPO प्राइस से भी नीचे पहुंच गए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 159 रुपये था। लीप इंडिया के शेयर BSE में लुढ़ककर 145.05 रुपये पर जा पहुंचे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयरों ने 145 रुपये का निचला स्तर छुआ। लीप इंडिया लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 2480 करोड़ रुपये तक का था। 4% से ज्यादा के फायदे के साथ लिस्ट हुए लीप इंडिया के शेयरलीप इंडिया लिमिटेड (Leap India) के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4 पर्सेंट से अधिक के फायदे के साथ 166 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद लीप इंडिया के शेयर BSE में 12 पर्सेंट से अधिक टूटकर 145.05...