नई दिल्ली, मार्च 18 -- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा है कि वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में भले ही कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए यह भारतीय रहस्मयी स्पिनर बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस टूर्नामेंट से संन्यास लेने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले डुप्लेसी ने 'जियो हॉटस्टार' से कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच सुनील नरेन और चक्रवर्ती की गेंदबाजी के अनुकूल होनी चाहिए।'अगर मैं केकेआर टीम प्रबंधन का हिस्सा होता तो...' डुप्लेसी ने कहा, ''अगर मैं केकेआर टीम प्रबंधन का हिस्सा होता तो मैं ईडन गार्डन्स के मैदानकर्मियों से कहता कि पिच को स्पिन के अनुकूल बनाया जाए। केकेआर खुशकिस्मत है कि उसके पास ...