प्रयागराज, नवम्बर 18 -- प्रयागराज। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर फाफामऊ में बैराज बनाने की मांग रखी है। अब तक जलस्तर अधिक होने के कारण मेले की तैयारियों में अड़चन आ रही है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि महाकुम्भ की तैयारियों में भी यही समस्या थी। अगर प्रयागराज में एक बैराज का निर्माण हो जाए तो समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा। प्रयागराज धर्म संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि यहां पर जब तक जलस्तर कम नहीं होगा तब तक मेले का काम शुरू नहीं हो सकता है। प्रयागराज की धरती पर हर साल माघ मेला, हर छठवें साल पर कुम्भ और 12वें वर्ष में महाकुम्भ मेले का आयोजन होता है। ऐसे में ऐसे में जलस्तर बाधा बनता है। अभी जलस्तर कम करने के लिए मंडलायुक्त ने शासन को पत्र भेजा है कि पीछे नहरों में पानी भेजा जाए। अगर फाफामऊ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.