प्रयागराज, सितम्बर 21 -- शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली गई जेनजी कनेक्ट यात्रा के फाफामऊ पहुंचने पर कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने स्वागत किया। नुक्कड़ सभा में पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों पर चर्चा हुई। अशफाक अहमद ने राहुल गांधी की ओर से युवाओं और रोजगार के मुद्दे उठाए जाने का भी उल्लेख किया। यात्रा 20 अगस्त को चौरी-चौरा से शुरू हुई थी। इस दौरान प्रियेश पांडेय, वसीम अंसारी, डॉ. जगत नारायण सिंह, देवराज उपाध्याय, नज्म अहमद, शरद उपाध्याय मुन्ना, डॉ. अमर सिंह पटेल, सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, ऋचा कुशवाहा, मो. शमीम, मो. फारुक, रितेश पासी, श्यामजी धुरिया और विशाल गौतम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टीजीटी-पीजीटी पुरानी नियमावली पर आंदोलन कर रहे छात्र की मौत, धरना-अनशन अब भी जारी

हिंदी हिन्दुस्त...