फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, छतनाग-नैनी में घटा
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 50 सेमी बढ़कर 80.78 मीटर पहुंच गया। वहीं, छतनाग में जलस्तर 79.98 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 17 सेमी की गिरावट आई है। नैनी में भी यमुना का जलस्तर 41 सेमी घटकर 80.19 मीटर हो गया है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। छतनाग और नैनी में पानी घटने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि फाफामऊ में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने कछारी क्षेत्रों की चिंता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: यमुना ने दी राहत, अब गंगा में तेजी ने बढ़ाई चिंता आने वाले घंटों में जलस्तर की स्थिति पर प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की नजर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.