प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज। फाफामऊ पुल से मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक के जेब से भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। शिवकुटी थाना कार्यवाहक प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि जल्द ही युवक की पहचान के बाद परिजनों से संपर्क किया जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...