जमशेदपुर, फरवरी 3 -- भिलाई पहाड़ी में फादर सीआर प्रभु के पुरोहिताई की हीरक जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मिसा बलिदान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जमशेदपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप तेलेस्फोर बिलुंग रहे। समारोह में रांची के सेवानिवृत्त आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो, पटना के सेवानिवृत्त आर्कबिशप विलियम डिसूजा, प्रोविंशियल जेरी कुटिन्हो, अमेरिकन पुरोहित फादर सिरिल फर्नांडिस और विकर जनरल फादर अल्वीन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान 60 साल का मोमबत्ती दिवस मनाया गया, सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद केक काटा गया। आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि फादर सीआर प्रभु का हृदय बालक के समान निर्मल और पवित्र है, जबकि उनके कार्यों में गहरी परिपक्वता दिखाई देती है। बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने 1964 से अब तक फादर प्रभु के योगदान की सराहना की। फादर सिरिल फर्नांडिस ने कहा कि ...