लातेहार, अप्रैल 22 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन आज दिन गुरूवार से संत जोसेफ 2 विद्यालय, महुआडांड़ परिसर में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार यह प्रतियोगिता फादर मैकनामारा की पावन स्मृति में आयोजित की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...