रांची, सितम्बर 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के सुपीरियर जनरल फादर आर्तुरो सोसा एसजे ने फादर फ्रांसिस मिंज को रांची जेसुइट प्रांत का नया प्रोविंसियल नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। वर्तमान प्रोविंसियल फादर अजीत खेस ने आधिकारिक पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की है।

फादर मिंज की शैक्षिक पृष्ठभूमि फादर मिंज वर्तमान में जेएफसीटी, तारानोडॉय (कांके) में डीन और वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूल रूप से खूंटी जिले के निवासी फादर फ्रांसिस मिंज की प्रारंभिक शिक्षा एसएससी सीतागढ़ा, हजारीबाग से हुई। इसके बाद उन्होंने जेएफसीटी, तारानोडॉय और विद्या ज्योति (दिल्ली) से दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र की शिक्षा प्राप्त की। उच्च शिक्षा के क्रम में उन्होंने जे.डी. पुणे और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ...