सोनभद्र, जून 27 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा : तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा को उनके स्थानान्तरण पर भावभीनी विदाई दी गई | इसी दौरान नवागत प्रधानाचार्य फादर जोसफ सगायनाथन का बच्चों द्वारा स्वागत किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ | विद्यालय के बच्चों ने विदाई गीत, स्वागत गीत, समूह नृत्य और बैंड का प्रस्तुतीकरण किया | निवर्तमान प्रधानाचार्य फादर सुनील ने नवागत प्रधानाचार्य फादर जोसफ का बुके देकर स्वागत किया | फादर सुनील को अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिह्न और शाल भेंट करके विदा किया गया | शिक्षक प्रशान्त मणि त्रिपाठी ने फादर सुनील के साथ बिताए छह वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए उन्हें नैसर्गिक प्रशासक कहा | फादर सुनील ने अपने संबोधन में अध्यापकों और अभिभावकों को उनके सहयोग ...