रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। बनहोरा स्थित संत फ्रांसिस कैथोलिक गिरजाघर में शनिवार को नवनियुक्त पल्ली पुरोहित फादर जॉन होरो ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने आर्च बिशप विंसेंट आइंद के समक्ष अपने पद की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान आर्च बिशप ने पल्ली पुरोहित को प्रतीकात्मक रूप से गिरजाघर की कुंजी सौंपी। इसके साथ ही उन्हें मिस्सा के विभिन्न समय के बैंगनी स्कंद पट्ट, बपतिस्मा व मृत्यु पंजी और क्रिस्मा तेल भी सौंपा गया। इस अवसर पर आर्च बिशप ने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ और किसी प्रतिफल की आशा के बिना करना चाहिए। कार्यक्रम में टीओआर वाइस प्रोविंसियल फादर मनोज कुल्लू, फादर इसोदोर, फादर जसमन, फादर विंसी, फादर असीम मिंज सहित बड़ी संख्या में विश्वासी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.