रांची, जून 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो 14वें ने फादर आनंद डेविड खलखो को रांची आर्च डायसिस का नया सहायक बिशप नियुक्त किया है। संत मरिया महागिरजाघर में आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। वर्तमान में रांची पल्ली के पेरिश प्रीस्ट फादर आनंद की इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में कलीसियाई, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों को गति मिलेगी। उनके अभिषेक की तिथि बाद में घोषित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...