नई दिल्ली, जून 21 -- Tej Pratap Yadav on Fathers Day: फादर्ड डे पर पूर्व बिहार सीएम लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भावुक पोस्ट किया है। नीतीश सरकार में मंत्री रहे और राजद से निकाले जाने के बाद जनशक्ति जनता दल बनाकर राजनीति करने वाले तेज प्रताप ने अपने माता पिता से मुलाकात की। तेज प्रताप ने इस मौके पर उनके साथ केक काटकर सेलेब्रेट किया और सोशल मीडिया पर इसका फोटो भी शेयर किया। उन्होंने पिता के लिए हार्ट का इमोजी भी लगाया है। अपने फेसबुक पेज पर तेज प्रताप ने लिखा है कि पिता वह अनमोल छाया हैं जो अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर कठिनाई सह लेते हैं। वे स्वयं संघर्ष करते हैं, लेकिन अपने परिवार को हमेशा सुरक्षित और खुश रखने का प्रयास करते हैं। उनके संस्कार, उनका प्रेम और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यह भी प...