फादरसन पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया खेल दिवस
बिजनौर, अगस्त 30 -- फादरसन पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रस्साकशी, वॉलीबॉल, बोरा दौड़ और बाधा दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों और सदनों को बधाई दी गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय खगड़िया में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिता यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.