बदायूं, मार्च 9 -- बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय नई बस्ती निवासी शायर मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स की बेटी अक्सा फात्मा ने रमजान के पवित्र माह में अपना पहला रोजा मुकम्मल किया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर की छात्रा अक्सा ने भीषण गर्मी और प्यास के बीच पूरे सब्र और अकीदत के साथ सहरी से इफ्तार तक का सफर पूरा किया। शाम को इफ्तार के समय विशेष आयोजन किया गया, जहां दादी कनीज फात्मा, माता नईमा और चाचा बदरउद्दीन सहित परिवार के बड़ों ने बच्ची को दुआएं और तोहफे देकर उसकी हौसला अफजाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.