औरैया, मई 8 -- फफूंद, संवाददाता। नगर स्थित खानकाह आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया फफूंद शरीफ में हजरत सैयद अकबर मियां चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह उर्फ अकबरुल मशाइख की सालाना फातिहा शुक्रवार को बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम खानकाह के सज्जादा नशीन सैयद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में आयोजित हुआ, जिसमें नगर, क्षेत्र और बाहर से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने शिरकत कर दुआएं मांगीं। जुमा की नमाज के बाद कुरानख्वानी हुई। इसके बाद आयोजित मुख्तसर महफिल-ए-मीलाद की शुरुआत हाफिज व कारी रहमतुल्लाह साहब ने कुरान पाक की तिलावत से की। कार्यक्रम में मदरसा जामिया समदिया के मौलाना खलीलुल्लाह चिश्ती निजामी ने तकरीर करते हुए कहा कि अल्लाह के नेक बंदे अपनी जिंदगी अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर गुजारते हैं।आस्ताना आलिया समदिया के मौलाना सैयद मजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.