गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। वार्ड संख्या 35 सालिकराम नगर वार्ड की पार्षद सरिता यादव ने सोमवार को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र लिखकर नगर निगम की जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रोकने की मांग की। सरिता ने बताया कि जंगल सालिकराम में स्थित अराजी संख्या 242 रकबा 0.077 हेक्टेयर भूमि खलिहान सम्पत्ति नगर निगम के नाम दर्ज है। राजस्व अभिलेख में दर्ज यह भूमि का रकबा 0.016 हेक्टेयर फातिमा बाईपास से प्रभावित है। शेष बची 0.061 हेक्टेयर भूमि को एक व्यक्ति अपनी जमीन बता कर अवैध कब्जा कर रहा है। इस बेशकीमती जमीन का सीमांकन ईमानदार अधिकारियों की संयुक्त टीम से कराया जाए। ताकि नगर निगम की 0.061 हेक्टेयर जमीन संरक्षित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.