रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। फातमा टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज, दुबलिया में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। यह शिविर 19 दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन ग्राम सिददी की मुखिया रजनी देवी और रांची विवि के एनएसएस समन्वयक डॉ बृजेश कुमार किया। मौके पर वरिष्ठ स्वयंसेवक दीक्षा कुमारी, रोहित शाह और कॉलेज की प्राचार्या डॉ मौसमी उपस्थित थीं। डॉ बृजेश कुमार ने विद्यार्थियों को समाज सेवा में उत्साहपूर्वक शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने शिविर के उद्देश्य और उसकी गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि इसके तहत स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान चलाए जाएंगे और सरकारी नीतियां, पर्यावरण संरक्षण आदि के पर जागरूक किया जाएगा। संचालन डॉक्टर सुम्बुल शम्सी ने किया।

हिंदी...