रामनगर, जून 26 -- रामनगर। कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो जोन के घायल भोला बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघ के अगले पैर में चोट होने के चलते उसे कॉर्बेट के रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए रखा गया है। पार्क के वन्यजीव डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर रात बाघ का मूवमेंट का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि बाघ के दिखने पर उसे ट्रेंकुलाइज किया गया। बताया कि बाघ के अगले पैर में काफी गंभीर चोट आई है। शरीर पर दूसरे बाघ से संघर्ष में नाखूनों के निशान है। बाघ को रेस्क्यू सेंटर ढेला में रखा गया है। अगले पैर के मांस का टुकड़े भी नहीं है। बताया कि उपचार के बाद ही बाघ को फाटो में छोड़ा जाएगा। पिछले 15 दिनों से बाघ के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। फाटो होते हुए वह ढेला जोन में चला जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...