हापुड़, मार्च 15 -- नगर के रेलवे रोड फाटक पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब ट्रेन आने से पहले भी लोग फाटक पार करने लगे। जानकारी के अनुसार ट्रेन के आने की सूचना मिलने के बाद फाटक कर्मचारी ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग और वाहन निकलते रहे, जिसके कारण फाटक पूरी तरह बंद नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए ट्रेन को कुछ समय के लिए मौके पर ही रोकना पड़ा। फाटक के दोनों ओर लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि उन्हें हटाकर रास्ता खाली कराने में समय लग गया। इसके बाद फाटक कर्मचारी और अन्य लोगों की मदद से धीरे-धीरे लोगों और वाहनों को हटाया गया।जब रास्ता पूरी तरह खाली हो गया, तब ट्रेन को सावधानी के साथ ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फाटक बंद होने ...