गया, मई 2 -- गया-डीडीयू रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात में रेल फाटक (एलसी गेट संख्या-17) पर एक बड़ा व्यवधान उत्पन्न हो गया। जानकारी के अनुसार, रेल फाटक पार करने के दौरान एक लोडे डंपर ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक का इंजन उत्तर दिशा की ओर बूम के सामने ही बंद हो गया, जिससे गेट को पूरी तरह बंद करना संभव नहीं हो सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई। दक्षिण दिशा के बूम को क्रैंक हैंडल के माध्यम से बंद किया गया जबकि उत्तर दिशा की ओर रास्ते को चेन लगाकर सुरक्षित किया गया। इस दौरान रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। यह भी पढ़ें- गया जी : मालगाड़ी के कपलर टूटा, अटकी रहीं ट्रेनेंत्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा घटना के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हु...