औरैया, मई 9 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अछल्दा स्थित 13-बी रेलवे फाटक पर शनिवार सुबह अव्यवस्था के चलते बड़ा जाम लग गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि डाउन लाइन पर ट्रेन आने के बावजूद फाटक समय से बंद नहीं हो सका। इसके चलते कानपुर से इटावा की ओर जा रही मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को करीब आठ मिनट तक आउटर पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:55 बजे गेटमैन ने रेलवे फाटक खोला। फाटक खुलते ही दोनों ओर से बाइक, कार और भारी वाहन तेजी से निकलने लगे। जल्दबाजी में लोगों ने वाहन उल्टी-सीधी दिशा में लगा दिए, जिससे कुछ ही मिनटों में फाटक पर लंबा जाम लग गया। यह भी पढ़ें- मानगो से साकची तक जाम, हजारों वाहन फंसे इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन आने का संदेश मिलते ही गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया, लेकिन जाम के कारण वाहन हट नहीं सके। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.