रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने दिनेशपुर से हल्द्वानी आने-जाने वाले यात्रियों को रेलवे फाटकों के जाम और लंबी दूरी की समस्या से राहत दिलाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सामने वाली सड़क को आई मार्ट के पास दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग से जोड़ने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि छत्तरपुर रेलवे फाटक और हल्द्वानी रेलवे फाटक पर आए दिन कई-कई घंटों तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रुद्रपुर जाने के लिए छत्तरपुर बाईपास विकल्प के रूप में मौजूद है, लेकिन हल्द्वानी आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। उन्होंने बताया कि दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग को हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड सिडकुल सेक्टर-2 तक जोड़कर हल्द्वानी मुख्य मार्ग से...