औरैया, मार्च 26 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे फाटक पर गुरुवार दोपहर अव्यवस्था के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे एक होली स्पेशल एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दोपहर 12:07 बजे गेटमैन ने फाटक खोला। फाटक खुलते ही मोटरसाइकिल, पैदल यात्री और बड़े वाहनों ने अव्यवस्थित तरीके से आवागमन शुरू कर दिया, जिससे कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण फाटक को समय पर बंद नहीं किया जा सका। इसी दौरान कानपुर से इटावा की ओर जा रही होली स्पेशल एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर करीब दो मिनट तक रोका गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने तत्काल व्यवस्था संभाली और 12:11 बजे फाटक बंद कराकर ट्रेन को रवाना कराया। इसके बाद 12:16 बजे दोबारा फाटक खोला गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.