औरैया, अप्रैल 11 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के 13-बी रेलवे फाटक पर शनिवार शाम फाटक खुलते ही अव्यवस्थित यातायात के कारण भीषण जाम लग गया। जाम के चलते फाटक समय पर बंद नहीं हो सका, जिससे इटावा से कानपुर की ओर जा रही स्पेशल एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शाम 6:28 बजे फाटक खुलते ही दोपहिया, पैदल और बड़े वाहनों ने उल्टी-सीधी दिशा में खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पीआरडी पुलिस ने हस्तक्षेप कर करीब 8 मिनट बाद 6:36 बजे फाटक बंद कराया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। फाटक दोबारा 15 मिनट बाद शाम 6:51 बजे खोला गया, तब जाकर जाम पूरी तरह समाप्त हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.