औरैया, अप्रैल 9 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे फाटक पर गुरुवार दोपहर अव्यवस्था के चलते बड़ा जाम लग गया, जिससे दो एक्सप्रेस ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ा। घटना से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर 12:08 बजे गेटमैन द्वारा फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही मोटरसाइकिल, पैदल राहगीर और बड़े वाहनों ने अव्यवस्थित तरीके से प्रवेश कर लिया, जिससे देखते ही देखते भयंकर जाम लग गया। जाम के कारण फाटक समय पर बंद नहीं हो सका। इस बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही 12324 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस और 12488 सीमांचल एक्सप्रेस को करीब 5 मिनट तक आउटर के होम सिग्नल पर रोके रखना पड़ा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुट गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 12:17 बजे, यानी करीब 9 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.