हापुड़, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला निवासी युवक पर बुधवार देर रात घर लौटते समय कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। दी तहरीर में बताया पीड़ित के परिजनों के अनुसार अमन पुत्र शरीफ अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोनाड फाटक के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद मलिक पुत्र कमाल और उसके अज्ञात साथियों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने अमन के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में अमन के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.