फाजिलपुर में बदहाल नाले से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश
सीवान, मई 9 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। खानपुर खैराटी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित फाजिलपुर गांव में नाले की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नाले में गंदगी जमा रहने, जलजमाव और उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ, फतेहउल्लापुर में रास्तों का हो निर्माण, गलियों का हो समाधानस्थानीय लोगों की चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नाले की सफाई और मरम्मत नहीं होने से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी के जमाव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.