बरेली, जून 2 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के सेंथल-बिजौरिया स्टेशनों के बीच फाजिलपुर के पास क्रासिंग-219/सी तीन जून रात को बंद रहेगी। यहां ओवर हालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। तीन जून रात 8.00 बजे से काम शुरू होगा। यह कार्य अगले दिन चार जून की सुबह 8:00 बजे तक चलेगा। वैकल्पिक मार्ग पीपला गांव से लाईखेड़ा मार्ग पर क्रासिंग संख्या- 218/सी से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...