कुशीनगर, अप्रैल 18 -- कुशीनगर। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी 5 मई को होने वाले फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में एफआरएस (फेसियल रिकॉगनिशन सिस्टम) का प्रयोग किए जाने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त/पंजीकृत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को शाम चार बजे से कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।इस बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सहायक निर्वाचक निदेशक द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। समस्त संबंधित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित दिन एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।---क्या यह भी पढ़ें- आबकारी दुकानों के व्यवस्थापन को ई-लाटरी प्रारंभ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.